Thursday, September 29, 2011

बाजारमें ना गाओ यारो

लुटी मोहोब्बत के नगमें
बाजारमें ना गाओ यारो
के अंजानेमे कोई
तुम्हे दीवाना बुलाएगा

टूटे दिल के शीशेमें
अक्स ना ढूंहो यारो
के ज़िन्दगी के बिखरनेका
भरम हो जायेगा

फटी किस्मत के लखतर
फलक पे ना टंगे जाए
यहाँ कोई हमदर्द नहीं
जो तुम्हे अपना पुकारेगा

Tuesday, March 8, 2011

दिल का आलम

जब ख़यालसे तेरे दिल मेहेक उठता है
तुम ना होकर भी एक आलमसा बनता है
यूही गुज़रे गर ज़िन्दगी, कोई ग़म नहीं
अब इंतज़ार कुछ ऐसे मीठासा चुभता है !

Saturday, January 1, 2011

नया जस्बा

अकेलापन थोडा कम करने
खुदही थामतेथे अपना हाथ
अनजान थे इस हसीं जस्बे से
मोहोब्बत महसूस हुई आपके साथ

Saturday, February 20, 2010

एक कलि मुस्कुराई

एक मुस्कान काफी थी कलिकी
भवरेको आवारगी भूलानेको
वो तो बहना ढूँढता था
अपनी सारी मोहोब्बत लूटानेको

Tuesday, May 12, 2009

अब लौट चले

काफ़ी दूर निकल आया सफर में
घर लौटने को दिल चैहता है
वजह होकेभी खुशी नहीं अकेले में
आज अपनोंकी महफिल को दिल चाहता है

Thursday, March 19, 2009

आप-लिखी

अनजान तेरी खुदाई से
ढूंडा फलक अपनी ज़िन्दगी का
लिखूं ख़ुद मेरी दास्ताँ
था सबक मेरी ज़िन्दगी का

Wednesday, March 18, 2009

दिल्लगी पे बंदिशे

भूलूं जो बंदिशें
हर शौक फरमाने को जी चाहता है
मुआफ करे जो मुझे
तुज्ह्से दिल्लगी को जी चाहता है |